Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

पवन सिंह ने खेसारी लाल को दिया ओपन चैलेंज, बोले- हार्मोनियम लेकर बैठते हैं, पता चल जाएगा

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारीलाल यादव के बीच शुरू हुआ शीत युद्ध आसमान पर है। इस विवाद में शुक्रवार को पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी और फेसबुक लाइव हुए। उन्होंने इस दौरान खेसारी लाल का नाम लिए बिना उनको ओपन चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कह दिया कि मैं सभी कलाकारों का सम्मान करता हूं। भोजपुरी किसी एक की नहीं, बल्कि सभी के प्रयास से आगे बढ़ रही है, लेकिन कुछ लोग सिर्फ बड़बड़ा रहे हैं। बोलना नहीं चाहता हूं बाबू। बोलूंगा तो दिक्कत हो जाएगी। वैसे भी हर चीज का समय जवाब दे देता है।

गलती भी स्वीकारी
पवन ने फेसबुक लाइव पर अपनी गलती भी स्वीकार कर माफी मांगी और कहा कि हर चीज के बर्दाश्त की एक हद होती है। मैं भी इंसान हूं। पवन ने कहा कि रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ, कुणाल सिंह से लेकर कल्लू, समर सिंह, रितेश पांडेय, राकेश मिश्रा, अंकुश राजा, प्रमोद प्रेमी, दीपक दिलदार समेत तमाम कलाकारों के लिए दिल में आदर है। कलाकारों की कोई जाति नहीं होती। मैं कलाकारों और अपने दर्शकों का सम्मान करता हूं। मैं खुद को जनता के पांव की धूल समझता हूं। मुझे खुशी होती है, जब हमारे भोजपुरी के कलाकारों को मिलियन व्यूज मिलते हैं। मैं भी हमेशा नया करने की कोशिश करता हूं।

हार्मोनियम लेकर साथ बैठने को कहा
पवन ने समर सिंह के मामले को भी उठा लिया और तंज कसा। कहा कि कहीं पहलवानी हो रही है, कहीं अखाड़ा। ये सब मुझे नहीं करना। पवन ने भोजपुरी में भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिश्र के जिक्र पर भी बिना नाम लिए खेसारीलाल यादव को लपेटे में लिया और खुला चैलेंज दिया। पवन ने कहा कि सिर्फ बात करने से नहीं होगा। इतना ही है तो दोनों बैठते हैं , हारमोनियम लेकर। देखते हैं कौन कितना भिखारी ठाकुर को गा पाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.