नई गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी में पिछले कुछ दिनों से अजब चोरियां हो रही हैं। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों के दूध चु’राने की घ’टना के बाद अब हाईप्रोफाइल चो’र द्वारा गमले चु’राने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लग्जरी कार से आया चो’र घर की चारदीवारी पर रखे गमलों को चुरा’कर ले जाता हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह नया वीडियो 56 सेकेंड का है, जो रविवार 19 जनवरी की रात 3 बजकर 25 मिनट का है। इस वीडियो को सेक्टर 41 का बताया जा रहा है।

जिसमें क्रेटा कार से आया युवक पहले उक्त घर के सामने से गाड़ी लेकर निकल जाता है, लेकिन वह फिर कार को पीछे लाकर रूकता है और घर के बाहर बनी रेलिंग को लांघ कर चारदीवारी पर रखे सफेद रंग के गमलों को उठाकर अपने साथ गाड़ी में रखकर ले जाता है। यह युवक काली जैकेट पहने हुए हैं और उसका चेहरा भी सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है। हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन यह वीडियो पुलिस अधिकारियों को भी ट्वीट किया गया है।
सीसीटीवी खोल रहा पोल : इन दोनों ही घट’नाओं में चोरी कर रहे व्यक्तियों को अंदाजा नहीं था कि उनकी यह हर’कत कै’मरे में कै’द हो रही है। वह बेखौ’फ कारगुजारियों को अंजा’म दे रहे थे। लेकिन सीसीटीवी ने उनकी पोल खोल दी।

दूध के पैकेट चुरा रहे सिपाही सीसीटीवी में कै’द हो चुके
दो दिन पहले दो पुलिसकर्मियों का एक दुकान के बाहर रखी दूध की क्रेट में से दूध की दो थैलियों के चुराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसकी जांच के उपरांत पुलिस कमिश्नर ने फेज 2 थाने की पीआरवी वैन पर तैनात सिपाही कल्याण सिंह और सुशील को लाइन हाजिर कर दिया था।
Leave a Reply