BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर के 15 मोहल्लों में 5 घंटे तक बिजली गुल

मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में गुरुवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी सूचना बिजली विभाग द्वारा जारी किया गया है। साथ ही पानी और बिजली सम्बन्धित सभी आवश्यक कार्य निपटा लेने को कहा गया है। शहरी क्षेत्र के करीब 15 मोहल्ले इससे प्रभावित होंगे। कहीं ट्रांसफार्मर बदलने तो कहीं मेंटेनेंस को लेकर आपूर्ति बाधित रहेगी।

SKMCH अंतर्गत 33 KV बाजार समिति न्यू लाइन बनाने के लिए जीरो माइल फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे सहबाजपुर, अहियापुर, जीरोमाइल, शेखपुर और अखडाघाट का इलाका प्रभावित होगा। वहीं, 11 KV बेला फीडर राजपूत द्वार से लेप्रोसी मिशन चौक तक दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे बेला, रामकृष्ण नगर, बेला थाना इलाका प्रभावित होगा।

इधर, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गन्नीपुर फीडर से बिजली आपूर्ति सेवा सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। इससे दामुचक, यूनिवर्सिटी, होमलेस चौक, SDO कोठी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, रीडर्स आवास, ITI कॉलेज प्रभावित रहेगा। इन मोहल्लों में दिए गए समय अनुसार बिजली आपूर्ति सेवा दोबारा चालू की जाएगी। इससे पूर्व ज़रूरी कार्य का निपटारा कर लें।

बता दें कि सेवा बाधित रहने से इन 15 मोहल्लों में करीब 30 हज़ार से अधिक की आबादी प्रभावित रहेगी। हालांकि लोगों का कहना है कि दिए गए समय अनुसार सेवा शुरू अधिकांशतः नहीं होती है। शाम पांच बजे के बाद ही पुनः सेवा चालू होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.