BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : तिमुल की बैठक में जल निकासी को लेकर हुई चर्चा, जानें…

मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य सहकारी महासंघ से संबद्ध तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरपुर(तिमुल ) में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में कांटी विधायक मो.इसराइल मंसूरी और गायघाट विधायक निरंजन राय ने बैठक में शिरकत की।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए जनप्रतिनिधि से अनुरोध किया।इस पर विधायक ने पानी निकासी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष नागेश्वर राय, प्रबंधक निदेशक तिमुल एचएन सिंह, निदेशक मंडल के सदस्य नंदकिशोर राय, श्याम नंदन राय, देवनंदन साह, संघ के पदाधिकारी प्रभाकर सिन्हा आदि ने विधायक का स्वागत किया।मौके पर फूल कुमार झा, अरुण कुमार चौधरी, मुकुल, संजीव कुमार, विवेक कुमार झा , चंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.