BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : पवन एक्सप्रेस के स्लीपर में दो पक्ष आपस में भि’ड़े

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बुधवार शाम जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ अचानक से बढ़ गई। ट्रेन में चढ़ने के लिए जमकर धक्कामुक्की की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद RPF के जवानों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। इस दौरान ट्रेन में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, ट्रेन की स्लीपर बोगी में भीड़ अत्यधिक होने के कारण भी अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, यात्रियों की भीड़ बाथरूम के पास जमा हो गई। इसकी वजह से कुछ यात्रियों ने नाराजगी भी जताई।

उधर, टॉयलेट में जाने को लेकर यात्रियों के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। हालांकि, अन्य यात्रियों ने किसी तरह मामला सुलझा लिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में अचानक से बुधवार को भीड़ बढ़ गई। इसके कारण अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं, जेनरल बोगी में स्थिति ज्यादा बदतर थी। इस दौरान जंक्शन पर ही बोगी के भीतर चढ़ने के लिए जमकर धक्का-मुक्की की गई। हालांकि, मौके पर मौजूद जवानों ने स्तिथि को नियंत्रित कर लिया। इधर, स्लीपर बोगी के यात्रियों ने कहा कि वेटिंग टिकट वाले काफी संख्या के चढ़ गए है। जिसके कारण काफी समस्या हो रही है। टॉयलेट के बाहर भी लोग बैठ गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.