BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : अवध-असम एक्सप्रेस से उतरा बालू ठेकेदार परवेज गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 1.88 लाख रुपए नकद और दो बोतल श’राब के साथ बालू ठेकेदार पकड़ा गया। अवध असम एक्सप्रेस से उतरे बालू ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह नागालैंड से आ रहा था। छानबीन के दौरान रेल पुलिस ने उसे मुजफ्फरपुर जंक्शन से पकड़ा। उससे पूछताछ भी की गई।

गिरफ्तार आरोपी शिवहर का रहने वाला मो.परवेज आलम है। बताया जा रहा है कि अवध असम एक्सप्रेस से उतरने के बाद वह शिवहर के श्यामपुर भटहा स्थित अपने आवास जा रहा था। इसी दौरान उसको गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसके पास से 1.88 लाख नकद और दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद की गई। बताया जाता है कि मो. परवेज आलम नागालैंड में बालू की ठेकेदारी करता है।

शक के आधार पर तलाशी ली गई थी

जीआरपी थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि अवध असम से उतरने के दौरान शक के आधार पर ठेकेदार की तलाशी ली गई थी। उसके पास से शराब के अलावा 1.88 लाख नकद मिला। नकद से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। लेकिन, वह कोई दस्तावेज नहीं दे सका। इसके बाद इसके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। ब्रिज के पास पुलिस जांच कर रही थी। जैसे ही पुलिस पर उसकी नजर पड़ी। वह रास्ता बदल लिया। मुड़कर जाने लगा। इसके बाद उसे रोका गया। तलाशी ली गई तो बैग में 1.75 लाख व पर्स में 13 हजार 800 रुपए मिले। पूछताछ के दौरान अपना बयान भी बदल रहा था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.