भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और मशहूर रैपर बादशाह की जोड़ी जल्द ही दर्शकों को देखने को मिल सकती है। इसकी सुगबुगाहट भी शुरू हो चुकी है। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि पवन सिंह ने बादशाह और आदित्य देव के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात को बेहद खास भी बताया जा रहा है।
खेसारी के बाद अब पवन के साथ बादशाह
कहा जा रहा है कि पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन में रैप करने के बाद बादशाह का भोजपुरी से लगाव बेहद बढ़ गया है। बता दें कि खेसारी, अक्षरा और बादशाह का पानी-पानी गाना 9 दिसंबर को यू ट्यूब पर सारेगामा हम भोजपुरी चैनल से रिलीज हुआ था। जिसे ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने अब तक देखा है। वहीं पानी-पानी भोजपुरी वर्जन लगातार नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इसलिए कहा जा रहा है कि एक बार फिर नए सिरे से नए स्टार के साथ काम करने को इच्छुक हैं। बादशाह का पवन और आदित्य देव से मुलाकात इस बात की ओर इशारा है कि ये सभी मिलकर जल्द ही धमाकेदार गाने की जबरदस्त प्लानिंग कर रहे हैं।


फिर साथ दिखेंगे पवन और पायल देव
जानकारी के अनुसार, नए कांसेप्ट पर काम करने वाली म्यूजिक कंपोजर पायल देव भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं, जो पवन सिंह के साथ काम करने को लेकर बेहद कम्फर्टेबल हैं। क्योंकि पवन और पायल देव का एक गाना ‘बारिश बन जाना’ जुलाई में रिलीज हुआ था। इसे अब तक 6 करोड़ से अधिक बार लोगों ने देखा है। इसलिए कहा जा रहा है कि जब पवन, पायल और बादशाह की तिकड़ी नया धुन लेकर आएगी, तो धमाका होना तय है। बस इसके लिए थोड़ा इंतजार कीजिए।




Leave a Reply