Breaking News

मुजफ्फरपुर शहर में सबसे पहले कंपनीबाग, सरैयागंज टावर और इमलीचट्टी में लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल व सीसी कैमरे

इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर में सबसे पहले सरैयागंज टावर, कंपनीबाग चौराहा, डीएम आवास मोड़ और इमलीचट्टी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल और क्लाेज सर्किट यानी सीसी कैमरे लगेंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी विवेक रंजन मैत्रेय ने सीजीएम राजेश सिन्हा और आईटी मैनेजर अभिषेक रमन के मंगलवार काे इन इलाकों का जायजा लिया। डीएम आवास मोड़ और कंपनीबाग चौराहे पर पर काम शुरू करने का निर्देश दिया। उम्मीद है कि जनवरी में एजेंसी सिग्नल और कैमरे लगाना शुरू कर देगी।

नगर आयुक्त के अनुसार गणतंत्र दिवस के माैके पर वर्चुअल स्क्रीन के जरिए कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट करने काे कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पुराने एमआरडीए भवन काे तोड़ कर 12 करोड़ की लागत से कमांड कंट्रोल बिल्डिंग बन रही है। निर्माण में समय लगते देख तत्काल नगर भवन में कंट्रोल सिस्टम काम करेगा। बाद में 27 चौक-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल और पूरे शहर में सीसी कैमरे लगेंगे। टाउन हॉल से शहर में ट्रैफिक नियंत्रण होगा। चौराहों पर वर्चुअल डिस्प्ले स्क्रीन लगेंगे। कैमरों की क्षमता हाई रिजोल्यूशन की हाेगी।

ये गाड़ियों के नंबर प्लेट तक को कैच करेंगे। चिह्नित ट्रैफिक जंक्शन का भौगोलिक लोकेशन सर्वे चल रहा है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक इंटेलिजेंस, अपशिष्ट प्रबंधन, जंक्शन और दो जंक्शन के बीच की दूरी दर्शाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.