BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#BIHAR; 1 हजार 359 करोड़ की लागत से 32781 योजनाओं का हुआ शिलान्यास, लगाए गए 1 करोड़ 32 लाख पौधे…

इस वर्ष 1करोड़ 32 लाख पौधे लगाए गए है 20 लाख और लगाया जयेगा, अगले वर्ष 5 करोर की नर्सरी एवं 2 करोर पेड़ लगाए जाएंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर सरकार के बहुचर्चित जल जीवन हरियाली मिशन की विधिवत शुरुआत की। इसके तहत मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत संचालित होनेवाली 35 हजार योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया.इस कार्यक्रम को समेकित रूप से बिहार में चलाया जाएगा।

जिसमे बिहार सरकार के सभी विभागों का समन्वय भी शामिल होगा। इस मिशन का सरकार निबंधन करा चुकी है। इसके बेहतर संचालन के लिए इसका एक केंद्रीय ऑफिस भी पटना में शुरू हो चुका है। बिहार सरकार अगले तीन वर्षों में अपने सभी विभागों के सौजन्य से पूरे बिहार जल जीवन और हरियाली अभियान के तहत जल संचयन,वृक्षारोपण और ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोत को विकसित करने के लिए 24 हजार करोड़ की राशि खर्च करेगा। ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य होगा। 1 हजार 359 करोड़ की लागत से 32781 योजनाओं का शिलान्यास 291 करोड़ की लागत से 2391 योजनाओं का उद्घाटन हुआ.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.