BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में बासी खाना मामले में जांच शुरू

मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के ICU में भर्ती मरीजों को बासी और खट्टा खाना देने के मामले में जांच शुरू हो गयी है। मरीज और उनके परिजन की शिकायत पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. NK चौधरी ने संज्ञान लिया। उन्होंने सम्बन्धित एजेंसी से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

2 दिन का दिया गया समय
इसमें पूछा गया है कि आखिर क्यों मरीजों को इस प्रकार का खाना दिया गया। दो दिनों में अपना पक्ष रखे। अन्यथा सम्बन्धित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को लिखा जाएगा। बता दें कि 11 दिसंबर को ICU में भर्ती मरीजों और उनके परिजन से बासी खाना मिलने पर जमकर हंगामा किया था। खाना खाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद मरीजों को दूसरा खाना देकर शांत कराया गया था। लेकिन, मामला वरीय अधिकारियों तक पहुंच चुका था। इसी मामले में संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

एक हफ्ते से मिल रहा खराब भोजन
मामले को लेकर अमर सिनेमा रोड निवासी पीड़ित मधुकांत झा के बेटे शिवशंकर झा ने बताया था कि उनके पिता पिछले कुछ दिनों से ICU में भर्ती हैं। शुरू में खाना ठीक मिला। लेकिन, पिछले 8 दिनों से खाना खराब दिया जा रहा है। जो भी मरीज को खाना दिया जा रहा वह बासी और खट्टा रह रहा है। शिकायत करने पर महिला कर्मी लड़ने को उतारू हो जाती है।

शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं
इधर, ब्रह्मपुरा निवासी पीड़ित मरीज चन्देसर साह की पत्नी रामपुकारी देवी, मोतीझील निवासी मरोज गुलाब देवी समेत अन्य ने बताया कि खाना ठीक नहीं दिया जा रहा है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार तो खाना फेंकना पड़ गया है। इसके बावजूद भी कोई व्यवस्था नही की जा रही है। अगर एजेंसी की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उनका अनुबंध रद्द कर दूसरा टेंडर निकाला जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.