BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर; तेहवारा पंचायत का विकास मेरी पहली प्राथमिकता – नव निर्वाचित पंसस;गौतम कुमार सिंह

मुजफ्फरपुर; तेहवारा पंचायत का विकास मेरी पहली प्राथमिकता:नव निर्वाचित पंसस;गौतम कुमार सिंह

Repoted by Deepak

कटरा। तेहवारा पंचायत का विकास मेरी पहली प्राथमिकता में है। शिक्षा को जहा आगे बढ़ाया जाएगा वही जनवितरण प्रणाली को सुधारते हुए गरीबों को सही समय पर अनाज मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावे प्रत्येक गली को पक्की करने का मेरा प्रयास रहेगा। उक्त बाते जीत के बाद प्रखंड के तेहवारा पंचायत से नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार सिंह ने कही। आज इस पंचायत को सजाने का जो जिम्मा मुझे जनता ने दिया है उसको में पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होंने कार्यकताओं को शाति बनाए रखने की अपील की है। वर्षो बाद इस पंचायत की जनता ने अपना कमान मुझे सौंपा है। वही नवनिर्वाचीत मुखिया, पंसस को बधाई देने का ताता लगा हुआ था। इस मौके पर नव निर्वाचित पंसस गौतम कुमार सिंह ने मुखिया को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत तेहवारा पंचायत की जनता की जीत है। हर वर्ग हर तबके को साथ लेकर पंचायत को एक विकसित पंचायत बनाने की बात कही।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.