
वरुण धवन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि टिक टॉक सेंसेशन युवराज सिंह माइकल जैक्शन के स्टाइल में नजर आ रहे हैं। वह माइकल जैक्शन की तरह डांस स्टेप कर सभी को हैरान करते दिख रहे हैं। युवराज को डांस करते देख वरुण धवन और श्रद्धा कपूर समेत बाकी स्ट्रीट डांसर की टीम भी उनके स्टेप को फॉलो करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन के कैप्शन में लिखा कि हम सभी लोग बाबा जैक्शन के साथ हैं। द रियल स्ट्रीट डांसर बहुत मजा आया।




Leave a Reply