Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का पर’चम लहराया है और इसी वजह उन्हें बड़े मंचों पर सम्मान भी मिला है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्प्रेशनल 100 महिलाओं में शामिल किया गया है। दरअसल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें प्रिंयका चोपड़ा का नाम एंटरटेनमेंट कैटेगरी की टॉप 100 सक्सेसफुल महिलाओं में शामिल किया गया है।वेबसाइट ने फैशन, फू़ड, एंटरटेनमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप, हेल्थ, कंटेंट क्रिएशन, ब्यूटी, म्यूजिक के क्षेत्र की महिलाओं को लिस्ट में शामिल किया गया है।

इसमें एंटरटेनमेंट कैटेगरी में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल किया गया है, जो भारत के लिए भी गर्व की बात है। इस लिस्ट में नाम आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी शुक्रिया अदा किया है।प्रिंयका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है- क्रिएट एंड कल्टीवेट का शुक्रिया… जिसने मेरा नाम इस साल की एंटरटेनमेंट कैटेगरी में क्रिएट कल्टीवेट 100 लिस्ट में शामिल किया है।’ साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक लिंक साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में लिखा है। बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स ने भी प्रियंका चोपड़ा को टॉप-100 सेलेब्स लिस्ट में शामिल किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.