BIHARBreaking NewsSTATE

साधु पर भड़के तेजप्रताप, कहा- हम आते हैं बिहार तो मार के गरदा छुड़ा देंगे

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी के बाद पूरे परिवार पर भड़के साधु यादव पर लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने करारा जवाब दिया है। तेजप्रताप ने ट्वीट के जरिए कहा कि हम बिहार आएंगे तो उनका गरदा उड़ा देंगे। हिम्मत है तो सामने आकर कृष्ण से भिड़ें। कंस का वध निश्चित है। भगवान ने भी कंस का वध किया था। जब-जब अर्जुन पर विपदा आई है कृष्ण सामने खड़े हुए हैं। ट्वीट करते हुए तेजप्रताप ने कहा है कि- रुकअ हम आवातानी बिहार त गर्दा उड़ाइब तोहार… बुढ़-बुजुर्ग बाड़अ, तनिक औकात में रहहल सीख..। पाजामा से बाहर आवल के कौनो जरूरत नईखे…।

बेटी की शादी की तो हम लोगों को नहीं बुलाया
तेजप्रताप ने कहा कि उनको हम सब की कामयाबी से जलन हो रही है। पब्लिक उनको खूब गाली दे रही है। किसी के बहकावे में वे आ गए हैं। 15 साल में इन जैसे लोगों ने बदनाम करने का काम किया। ये भूल गए हैं कि शिल्पी कांड में इनका नाम था। प्रकाश झा ने इन पर फिल्म बनाई थी। अपनी औकात भूल गए हैं। बेटी की शादी की तो हम लोगों को नहीं बुलाया था, उसका नतीजा भोग रहे हैं। किनके वजह से बिहार में पैदा हुए हैं भूल गए हैं। दूसरे पर आरोप लगाने से उनको क्या फायदा। किसी के व्यक्तिगत जीवन में पड़ने से क्या मतलब है।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी के बाद मामा साधु यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर है। तेजस्वी के मामा और राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने शादी के बाद खूब भड़ास निकाली। साधु यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि तेजस्वी यादव हैं और लड़की क्रिश्चियन है। दोनों ने लुका-छिपा कर शादी की। न ढोल बजा और न कार्ड बंटा। तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष हैं, 12 करोड़ जनता की उस पर जिम्मेदारी है। इन सभी लोगों को मायनस करके नाजायज तरीके से वह उस लड़की के साथ रह रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बचपन की दोस्त से शादी करने के लिए तेजस्वी को उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मनाना पड़ा। रेचल ने शादी से पहले क्रिश्चियन धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को कबूल किया है। इसके चलते उनका नाम भी बदल गया है। लालू परिवार में शामिल होने से पहले ही वे रेचल से राजेश्वरी यादव हो गई थीं। हालांकि इस बारे में लालू परिवार के किसी भी सदस्य ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.