मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहे हैं। वे यहां तक कह चुके हैं कि जो विशेष राज्य के दर्जे का मांग पूरी करेंगे उनको वे समर्थन देंगे। लेकिन, अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। JDU के तमाम नेता भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहे हैं। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को कई स्तर पर पिछड़ा बताया गया है। JDU का इस पर विरोध भी रहा है कि रिपोर्ट देने का आधार सही नहीं है। नीति आयोग को देखना चाहिए कि बिहार ने पहले से कितनी अधिक प्रगति की है।


रेणु देवी ने पूरा क्रेडिट केंद्र सरकार को दिया
इस सब के बीच BJP नेत्री और डिप्टी CM रेणु देवी ने कहा कि नीति आयोग बिहार को फिसड्डी नहीं दिखा रहा है। काम हो रहा है। विशेष राज्य के दर्जे से ज्यादा पैसा आया है कि नहीं? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को भरपूर राशि दे रही है। इस राशि से बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो रहे हैं। ऐसे में विशेष राज्य का दर्जा का सवाल कहां है। जहां पुल चार थे वहां 12-13 पुल गंगा पर बन रहे हैं। सिक्स लेन, एट लेन की सड़क बन रही है।





Comment here