BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के कंट्रोल रूम में मरीजों की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं

एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के मेन गेट पर मरीजों की शिकायत निवारण के लिए खुले कंट्रोल रूम में शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। यहां नियुक्त कर्मचारी हमेशा गायब रहते हैं। शुक्रवार की रात 8 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं था। दर्द से कराहते मरीजों के इलाज नहीं होने पर परिजन शिकायत लेकर कंट्रोल रूम पहुंचे।

लेकिन, कोई कर्मचारी नहीं रहने से लौट गए। कई मरीजों के परिजन डॉक्टर के बारे में पड़ताल करने पहुंचे। उन्हें भी बिना जानकारी लिए लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि काफी समय से कंट्रोल रूम का लैंडलाइन फोन खराब है। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी समयानुसार ड्यूटी में नहीं रहते हैं। कैजुअल्टी रजिस्टर और अस्पताल अधीक्षक लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करते।

जिसका खामियाजा मरीज और उसके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों की शिकायत के निवारण या अस्पताल संबंधित जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मेडिकल कॉलेजों में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में हेल्थ मैनेजर की ड्यूटी लगाई गई।

जिन्हें मरीज के शिकायत का निवारण करने के साथ उन्हें सूचना उपलब्ध करानी थी। लेकिन, इन दिनों हेल्थ मैनेजर की जगह कंट्रोल रूम में नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगी हुई। जो, अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं। नतीजतन मरीजों की शिकायत का निवारण नहीं होता।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.