मुजफ्फरपुर में शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हा’दसा जिले के कांटी थाना क्षेत्र स्थित NH की है। दु’र्घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घा’यल हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्र’स्त हो गई। तीनों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों को इलाज किया जा रहा है।
घायलों में मीनापुर थाना के बहादुरपुर निवासी गुड्डू, कांटी गोविंद फुलकाहा निवासी अरविंद पासवान व एक अन्य युवक शामिल है। घायलों ने बताया कि वे कांटी नगर परिषद में साफ सफाई का काम करते है। शनिवार को वे तीनों साफ सफाई करने के लिए नरसंडा चौक जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें ठोकर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए।


वहीं टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों के जुटने पर घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Comment here