BIHARBreaking NewsSTATE

CM का बड़ा ऐलान, खुले में नमाज को नहीं करेंगे बर्दाश्त

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुले में नमाज को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. इसे लेकर आज शनिवार को वहां की सियासत गरम हो गई है. खासकर गुरुग्राम में तनाव की बात कही जा रही है. इसे देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है.

दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कह दिया है कि खुले में नमाज पढ़ना कहीं से भी ठीक नहीं है. खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के खुले स्थानों पर नमाज के लिए कुछ स्थानों को आरक्षित करने के फैसले को वापस ले लिया गया है. हरियाणा सरकार अब इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेगी.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम में खुले स्थानों पर नमाज अदा करने पर कई दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर बोल रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन हम इसका कोई समाधान निकालेंगेत्र

उन्होंने कहा कि सभी को प्रार्थना करने के लिए सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी को भी दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी. खुले स्थानों पर नमाज के लिए कुछ स्थान निर्धारित करने के जिला प्रशासन के फैसले को वापस लेने पर उन्होंने कहा कि हमने पुलिस और उपायुक्त से कहा है कि इस मुद्दे को सुलझाया जाए.

खट्टर ने कहा कि कोई अगर अपनी जगह पर नमाज पढ़ता है, पाठ पढ़ता है तो उसमें हमें कोई दिक़्क़त नहीं है. खुले में ऐसे कार्यक्रम नहीं होने चाहिए. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान के बाद गुरुग्राम समेत हरियाणा में सियासत तेज हो गई है. बताया जाता है कि गुरुग्राम में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकस हो गया है. सूत्रों की मानें तो 37 जगहों को चिह्नित किया गया है. वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.