
छत्ताद्वार गेट से निकलते समय वहां जुटे अपने समर्थकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और हाथ हिलाते हुए अपनी गाड़ी से विं’ध्याचल के लिए रवाना हो गए।दोपहर बाद वह विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। पुराने वीआईपी मार्ग से माला प्रसाद नारियल चुनरी लेने के बाद आम लोगों की तरह कतार में खड़े हो गए। अपना नंबर आने पर गर्भगृह में पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। पुरोहित पीके शुक्ला ने तेज प्रताप को विधिवत दर्शन पूजन कराया।

गर्भ गृह से निकलने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी देवताओं का पूजन किया।दर्शन के बाद तेजप्रताप विशिष्ट गेस्ट हाउस पहुंचे और यहां जुटे मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दो नावों की सवारी कर रहे हैं। देश में छाए सीएए पर कहा कि हर जगह वि’रोध हो रहा है। हमारी पार्टी जगह-जगह इस मुद्दे पर वि’रोध प्र’दर्शन कर रही है।



Leave a Reply