Breaking NewsDELHI

प्रकृति प्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर, दिल्ली में लगी है वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की खूबसूरत प्रदर्शनी, जानें…

देश में पहली बार भारत के कुछ सबसे जाने-माने कैमरामैन ने एक साथ आकर वन्यजीव (वाइल्ड लाइफ) और पर्यावरण पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया है। दिल्ली में हफ्ते भर के शो में आकर्षण का मुख्य केंद्र टाइगर (बाघ) है। मगर इसके अलावा भी इस प्रदर्शनी में कई अन्य प्रजातियों के साथ-साथ पर्यावरण पर भी फोकस किया गया है। ‘वाइल्ड इंडिया- सेलिब्रेटिंग वाइल्डरनेस’ शीर्षक वाली यह प्रदर्शनी 17 से 23 जनवरी 2020 तक नई दिल्ली के रफी मार्ग में अखिल भारतीय ललित कला और शिल्प (एआईएफएसीएस) गैलरी में आयोजित है। फोटोग्राफरों के इस समूह का मार्गदर्शन पद्म श्री पुरस्कार विजेता अनूप साह कर रहे हैं।

जिस खूबसूरती से अनूप शाह ने हिमालय की सुंदरता और भव्यता को कवर किया है, वैसा किसी ने नहीं किया है। वह एक राष्ट्रीय स्तर के पर्सनालिटी हैं और उनके काम की तारीफ न सिर्फ देश में बल्कि देश के बाहर भी हो चुकी है। प्रकृति प्रेमी लोगों के लिए अनूम का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय रूप से प्रसिद्ध और सम्मानित आकाश दास प्रदर्शनी में एक अन्य प्रतिभागी हैं। वह वन्यजीवों को ब्लैक एंड व्हाइट में क्लिक करना पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि यह मेरे विषयों की आत्मा को बाहर लाता है। आकाश दास सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। साल 2013 में अर्न्स्ट एंड यंग ने उन्हें फोटोग्राफी इंडस्ट्री के 10 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में सम्मानित किया था। इस प्रदर्शनी में अजय सूरी भी हैं।

अजय सूरी को एक कुशल फोटोग्राफर, फिल्म निर्माता और प्रसिद्ध पत्रकार के रूप में भी जाना जाता है, जो इसके आयोजकों में से एक हैं। वह कई मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। द इंडियन एक्सप्रेस, एबीपी न्यूज और न्यूजएक्स जैसे कई मीडिया संगठनों में काम करने के बाद अजय पर्यावरण रिपोर्टिंग के लिए प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका पुरस्कार भी पा चुके हैं। उन्हें अपनी फिल्म ‘ए टाइगरज़ हार्ट’ के लिए पुरस्कार मिला, यह एक सच्ची कहानी है और दो टाइगर के बच्चों को दिखाया है, जिसे नेशनल जियोग्राफिक चैनल (एनजीसी) पर वर्ल्डवाइड प्रसारित किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.