गायघाट पुलिस ने महिला कारोबारी समेत 6 ने लोगों को किया गिरफ्तार ,गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष ने की कारवाई
Repoted by Deepak
मुज़फ़्फ़रपुर । जहरीली शराब कांड के बाद मूज़फ्फरपुर पुलिस एक्शन में, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब और कारोबारियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी अभियान में लगी है और काफी हद तक तस्करो पर नकेल कसती भी दिख रही है. जिलेभर में अबतक सैंकड़ो तस्करो के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की है.


इसी कड़ी में गायघाट की पुलिस ने थलवाड़ा से छापेमारी कर 6 लिटर देशी शराब के संग धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।उसके बाद उसके निशानदेही पर पुलिस ने आधा दर्जन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया हैं। बताया गया कि थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से कार्रवाई कर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब के संग धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया हैं। साथ ही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने लोगो से अपील किया कि किसी भी तरह के प्रदार्थो का सेवन न करें साथ ही कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई सूचना मिले तो जानकारी साझा करें, पुलिस कार्रवाई हेतु अग्रसर है.





Leave a Reply