नवंबर के अंत में 2-3 दिन ठंड का हल्का अहसास होने के बाद दिसंबर में हर दिन पारा कम होने की जगह बढ़ ही रहा है। माह में अब तक किसी दिन अधिकतम तापमान 27.5 से नीचे नहीं गया, जबकि न्यूनतम भी 11 डिग्री से बढ़ते हुए 15 के पास पहुंच गया है। इसमें हर दिन 0.5 से 1 डिग्री तक की वृद्धि हो रही।
यानी, तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक पर पहुंच चुका है। दिन में गर्मी लग रही। मंगलवार दोपहर तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम पारा भी 15 डिग्री के पास था। मंगलवार काे भी अधिकतम तापमान 0.1 की वृद्धि के साथ 27.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.2 व जबकि न्यूनतम भी 3.9 डिग्री अधिक।

5-5 घंटे के अंतराल में तापमान में 10-12 डिग्री का अंतर
तापमान में उतार-चढ़ाव भी काफी नुकसानदेह है। 5-5 घंटे के अंतराल में 10 से 12 डिग्री के अंतर के कारण सर्दी-बुखार व कई अन्य राेग लाेगाें काे परेशान कर रहे हैं। हवा का मिजाज भी घंटे-दाे घंटे में बदल जा रहा है। कभी-कभी ताे ऐसे थम जाती है कि लाेगाें काे पसीना आने लगता है। मुसीबत ये है कि रात में कंबल ओढ़ने पर गर्मी लगने लगती और नहीं लेने पर ठंड।
अगले 4 दिन भी कम होने की उम्मीद नहीं
पूसा कृषि-मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डाॅ. ए. सत्तार के अनुसार अगले दाे दिनों तक पुरवा हवा चलने से सुबह में कोहरा व हल्का बादल छाए रह सकते हैं। 4 दिन अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।




Leave a Reply