Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

BOLLYWOOD: अपनी अगली फिल्म में देहाती बिहारी गर्ल बनेंगी सारा अली खान, भोजपुरी में करेंगी बात..

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘लव आज कल’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें वो बोल्ड किरदार निभा रही हैं। पहले फिल्म ‘केदारनाथ’ में एक छोटे से शहर की लड़की का किरदार निभाने वाली सारा अब ‘लव आज कल’ में थोड़े बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इसी बीच, खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान अपनी अगली फिल्म में बिहार की एक लड़की का रोल कर रही हैं और वो भोजपुरी बोलती भी नजर आएंगी।जी हां, फिल्मी गलियारों से खबरें आ रही हैं कि सारा, जल्द ही धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म में नजर आ सकती हैं। साल 2013 में हिंदी सिनेमा को रांझना जैसी हिट फिल्म देने वाली आनंद एल राय और धनुष की जोड़ी के साथ अब सारा नजर आएंगी।

वहीं, खबर ये भी है कि इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार भी जुड़ने वाले हैं और इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने फिल्म मेकर्स के साथ 120 करोड़ रुपये की डील साइन की है।आनंद एल राय, धनुष और सारा अली खान की जोड़ी को पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी और कास्ट से जुड़ी जानकारी आना बाकी है। माना जा रहा है कि यह कॉमेडी के साथ रोमांटिक फिल्म होगी।

खास बात ये है कि सारा करियर के शुरुआत में ही एक्सपेरिमेंट कर रही हैं और अपने लुक को मेकओवर करते हुए अब देहाती बिहारी लड़की के रुप में पर्दे पर दिखाई देंगी।फिल्म में किरदार को रियल दिखाने के लिए सारा को भाषा पर काम करना होगा और इसके लिए सारा खास ट्रेनिंग लेने जा रही है। सारा की ये फिल्म खास चर्चा में रहने वाली है और सारा को इस लुक में देखना काफी दिलचस्प होगा। अब देखना है कि फिल्म में अक्षय कुमार किस भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म क्या खास कमाल दिखा पाएगी…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.