BIHARBreaking NewsSTATE

पटना में 24 घंटे में 6 नए केस मिले, बिहार में दूसरे राज्य से आ रहा कोरोना

48 घंटे की राहत के बाद कोरोना के 6 नए मामले आए हैं। इसमें 4 नए मामले पटना के हैं। बिहार में दूसरे राज्यों से आने वाले कोरोना का खतरा लेकर आ रहे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने कोरोना की गाइडलाइन को लेकर राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। जांच की संख्या बढ़ाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को ट्रेस करने का निर्देश दिया है। बिहार में बाहर से आने वालों की जांच को लेकर टीम लगाई गई है। इसके लिए राज्य और जिलों के बॉर्डर पर जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

पटना में फिर बढ़ रहा खतरा

48 घंटे से बिहार में कोरोना के 6 नए मामले आए हैं, इसमें पटना में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अररिया में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है जबकि बिहार में अन्य राज्य से आने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सुरक्षा को लेकर पटना से लेकर राज्य के सभी सिविल सर्जन को अलर्ट किया गया है। अस्पतालों की तैयारी के साथ कोरोना की गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन कराने का आदेश जारी किया गया है जिससे कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे से बचा जा सके।

बिहार में कोरोना के 25 एक्टिव मरीज

बिहार में कोरोना के 25 एक्टिव मरीज हैं। 24 घंटे में दो संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 1915971 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। अब तक कुल 714121 लाेगाें ने कोरोना को मात दी है। बिहार का रिकवरी रेट 98.33 प्रतिशत पहुंच गया है। अब तक बिहार में कुल 56795409 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। एक्टिव मामलों में तेजी से कमी नहीं आ रही है। 24 घंटे पहले 21 एक्टिव मामले थे लेकिन 6 नए मामले आने के बाद भी एक्टिव मामलों की संख्या 25 पर आ गई है।

जानिए किस जिले में कितने एक्टिव मामले

बिहार में कुल 25 एक्टिव मामले हैं जिसमें भागलपुर, अररिया में एक- एक, गया और गोपालगंज में एक एक, किशनगंज में दो, पटना में 15, रोहतास एक, समस्तीपुर में 2 और वैशाली में एक एक्टिव मरीज है। ऐसे लोगों को लेकर विशेष निगरानी है। सुरक्षा को लेकर संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी दशा में कोरोना के संक्रमितों से संक्रमण न फैले इसे लेकर अलर्ट किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.