BIHARBreaking NewsSTATE

सावधान रहें! पटना में कोरोना से फिर एक मौ’त

कोरोना को लेकर अ’लर्ट हो जाएं। वायरस का नया स्ट्रेन भारत में एंट्री कर चुका है। पुराना स्ट्रेन भी अब खतरनाक हो रहा है। पटना में गुरुवार को फिर एक संक्रमित की कोरोना से मौत हो गई। संक्रमित पटना का रहने वाला था और कई दिनों से पटना एम्स में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा था। इलाज के दौरान कोरोना से वह हार गया।

गुरुवार को गुलाबी घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। पटना में हुई एक संक्रमित की मौत से अब बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 9664 पहुंच गया है।

पटना के नेहरु नगर में हुई मौ’त
पटना के नेहरु नगर के रहने वाले 80 साल के विजय नारायण वर्मा कोरोना संक्रमित हो गए थे। जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हुई तो उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। कोरोना संक्रमण के कारण शरीर के अंगों पर प्रभाव पड़ रहा था। इस कारण से दिन-प्रतिदिन उनकी हालत खराब होती जा रही थी।

गुरुवार को उनकी हालत काफी बिगड़ गई जिससे मौत हो गई। अब संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एक तरफ नए स्ट्रेन को लेकर चिंता है और दूसरी तरफ कोरोना के पुराने स्ट्रेन से हो रही मौत ने भी नींद उड़ा दी है।

बिहार में सबसे ज्यादा पटना में मौ’त
बिहार में कोरोना से अब तक 9664 लोगों की मौ’त हो चुकी है। इनमें पटना के 2337 लोगों की मौत हुई है। बिहार में सबसे अधिक मौत पटना में और मुजफ्फरपुर में 621, नालंदा में 468, पूर्वी चंपारण में 430, मधुबनी में 339 लोगों की मौत हुई। खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नया वायरस और भी खतरनाक है। इस कारण से सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले समय में खतरा और बढ़ सकता है।

24 घंटे में कोरोना के 5 नए मामले
24 घंटे में कोरोना के 5 नए मामले आए हैं। इनमें पटना में 2 और समस्तीपुर में 2 के साथ भागलपुर में एक मामला सामने आया है। अब तक बिहार में कुल 726230 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ है। इनमें 716534 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 9664 लोगों की जान गई है। बिहार में अभी भी कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 31 है जिनमें सबसे अधिक पटना में 18 मामले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोरोना को लेकर लापरवाही हुई तो संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.