Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

‘Mirzapur’ के ‘ललित’ की हार्ट अ’टैक की वजह से हुई मौ’त, तीन दिनों तक बाथरूम में पड़ा रहा श’व

मुंबई: ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra) के नि’धन से हर कोई सदमे में हैं. बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर उनके नि’धन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. ब्रह्मा मिश्रा को दर्शक वेब सीरीज ‘मिर्जापुर (Mirzapur)’ में ‘ललित’ का रोल निभाने की वजह से जानते थे. उन्हें ‘ललित’ के रोल में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. ब्रह्मा मिश्रा कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं. एक्टर के फैंस और दोस्तों के लिए यकीन कर पाना मुश्किल है कि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं.

दिव्येंदु शर्मा ने फोटो शेयर कर जताया दु’ख
एक्टर दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) ने ब्रह्मा मिश्रा के नि’धन पर शोक जताते उनके साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘रिप ब्रह्मा मिश्रा. हमारा ललित नहीं रहा… आइए, हम सब उनके लिए प्रार्थना करें.’

Brahma Mishra, Mirzapur, Divyenndu Sharma, Brahma Mishra passed away, Lalit
दिव्येंदु शर्मा ने फोटो शेयर कर दुख जताया है. (Instagram Screenshot)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रह्मा मिश्रा बीते चार सालों से मुंबई के वर्सोवा में किराये के मकान में रह रहे थे. पड़ोसियों की बदबू आने की शिकायत पर जब पुलिस ताला खोलकर एक्टर के अपार्टमेंट में दाखिल हुई, तो ब्रह्मा का शव सड़ती हालत में बाथरूम से पड़ा मिला. एक्टर की बॉडी सेमी न्यूड स्थिति में थी.

सीने में उठा था दर्दस
खबर है कि ब्रह्मा मिश्रा ने 29 नवंबर को सीने में दर्द होने के बाद डॉक्टर को दिखाया था. डॉक्टर ने उन्हें गैस की दवा दी थी और उन्हें घर पर आराम करने के लिए कहा था. इसके बाद, उनकी कोई खबर नहीं मिली. कहा जा रहा है कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है. एक्टर का शव तीन दिनों तक बाथरूम में सड़ता रहा था. आज 2 दिसंबर को पुलिस ने अपार्टमेंट से एक्टर की लाश बरामद की

कम उम्र में हुआ नि’धन
एक्टर की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजी जा चुकी है. एक्टर के भाई ने बताया कि पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ के तौर पर केस दर्ज किया है. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ के उनके साथियों ने ब्रह्मा मिश्रा के निधन पर दुख जाहिर किया है.

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मशहूर होने वाले ब्रह्मा मिश्रा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘दंगल’, ‘मांझी’ और ‘हवाईजादा’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. बता दें कि ब्रह्मा मिश्रा को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.