BIHARBreaking NewsSTATE

बालू सिंडीकेट के मुंशी के साथ मा’रपी’ट, स्कॉर्पियो को किया क्षतिग्र’स्त, डेढ़ लाख रुपया लू’टकर बदमाश हुए फरार

नवादा नगर थाना क्षेत्र के मंगल बीघ के पास गुरुवार को अपराधियों द्वारा बालू सिंडिकेट के मुंशी की जमकर धुनाई की गई। साथ ही बदमाश उससे डेढ़ लाख लूटकर फरार हो गए। वहीं, भागने के क्रम में बदमाशों ने स्कॉर्पियो का शीशा भी तोड़ दिया। बाद में घायल मुंशी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचे सिंडिकेट के मुंशी अजय कुमार व मिथिलेश कुमार ने बताया कि हम राउंडिंग का पैसा लेकर खरटा मोड़ से आ रहे थे। जहां मंगलबीघा के पास 4 लोगों ने हमारी गाड़ी को रुकवाया और मारपीट कर हम से पैसा छीन कर फरार हो गए। वहीं भागने के क्रम में गाड़ी की उन्होंने शीशा भी फोड़ दिए।

घटना के बाद हम लोगों ने अपने साथी को फोन कर बुलाया और फिर नवादा के सदर अस्पताल इलाज करवाने के लिए पहुंचे हैं। बता दे कि पार नवादा के रहने वाले बसंत सिंह का पुत्र अजय कुमार व बिंदेश्वरी प्रसाद का पुत्र मिथलेश कुमार के साथ मारपीट की गई है। दोनों लोग मुंशी के तौर पर जय माता दी बालू सिंडिकेट में काम करते हैं।

हालांकि इस सिंडिकेट में वर्चस्व को लेकर कई बार मारपीट व गोलीबारी की भी घटना घटी है।लेकिन इन्होंने एक बार फिर से मंगल बीघा के ही रहने वाले व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए रुपया चुनने की बात कहे हैं। अभी दोनों घायल की इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.