

उन्होंने दावा किया कि शादी में आने वाले सभी मेहमानों और उनके माता-पिता को यह आईडिया काफी बढि़या लगा। मोहित ने कहा, ‘मेरे पिता ने संभल में यूपीएसआरटीसी का कर्मचारी होने के नाते इसका पूरा समर्थन किया है। उन्होंने देखा कि जिले में सीएए के प्रदर्शनकारियों ने बसों को कैसे नुकसान पहुंचाया। मेरी होने वाली पत्नी ने भी इस कदम की सराहना की है।’हालांकि, मोहित ने अपने फैसले के पीछे किसी भी राजनीतिक दल के प्रति निष्ठा से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी का समर्थक नहीं हूं, मैंने देश के लिए ऐसा किया है। वहीं, जब इस बारे में मोहित के अंकल से पूछा गया तो उन्होंने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ भी गलत नहीं है अगर वह सीएए और एनआरसी के समर्थन के लिए जीवन के इस अवसर को चुन रहा है। हम सब उसके साथ हैं




Leave a Reply