Breaking NewsBUSINESS

सोना आज 242 रुपये महंगा हुआ, चांदी के भाव में आया 543 रुपये का उछाल

नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना (Gold Price Today) 242 रुपये महंगा हो गया. राष्ट्रीय राजधानी में सोना सोमवार को 242 रुपये की तेजी के साथ 47,242 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी.

चांदी की कीमत में 543 रुपये की तेजी
वहीं, सोने के दाम में इजाफा होने के साथ-साथ चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी सोमवार को 543 रुपये की तेजी आई. इसके बाद  दिल्ली में चांदी 62,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 61,705 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

Sovereign Gold Bond: सस्ता गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है सरकार
गौरतलब है कि इस साल में आखिरी बार मोदी सरकार सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी मौका दे रही है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bonds) की इस साल की आखिरी सीरिज आज 29 नवंबर से खुल गई है और ये पांच दिनों तक चलेगी. इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 4,791 रुपये तय की गई है. ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगी.

कैसे पता लगाएं सोने का नया भाव?
बता दें कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे (Know how to check Gold Rates) पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. 

कैसे चेक करें सोने की शुद्धता?
आप सोने की शुद्धता चेक (Check Purity of Gold) करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care App’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.