Breaking NewsNationalReligion

मिथुन, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Horoscope Today 28 November Aaj Ka Rashifal : –राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। मंगल तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।


राशिफल-

मेष-मन भावुक बना रहेगा। शासन-सत्‍ता, संतान और प्रेम पक्ष अच्‍छी स्थिति में नहीं चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी और व्‍यवसायिक स्थिति सुदृढ़ है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-कुल मिलाकर आपकी स्थिति ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम में काफी नजदीकियां हो चुकी हैं। अब रिश्‍ते के बारे में सोच रहे हैं। घरेलू कलह से मन परेशान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।



मिथुन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम बहुत बढ़िया है। शादी तय होने वाली है। अच्‍छी स्थिति है। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि हो रही है। धन की बढ़ोत्‍तरी होगी। अभी निवेश नहीं करना है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थ्‍िाति ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। बस उग्रता और भावुकता पर काबू रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।



सिंह-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थ्‍िाति सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्ट‍िकोण से बहुत अच्‍छी स्थिति है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुपए-पैसे में बढ़ोत्‍तरी होगी। सुकून का समय बीतेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।



तुला-कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम में नयापन या नवप्रेम की शुरुआत हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा की स्थिति पैदा होगी। यात्रा में एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।



धनु-अभी जोखिम बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। आप और आपका प्रेम दोनों तरक्‍की कर रहे हैं। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से यह अच्‍छा समय है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मकर-थोड़ा ध्‍यान देकर आगे बढ़ें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान में दूरी बनी हुई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। ताम्रपात्र दान करें।



कुंभ-सौम्‍यता बरकरार रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बड़ा आनंददायक जीवन गुजरेगा। नौकरी-चाकरी व्‍यवसाय में सफलता की ओर जाएंगे। प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है। गणेश जी की अराधना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा आपका। प्रेम में थोड़ी दूरी है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.