BIHARBreaking NewsSTATE

तेजप्रताप ने नीतीश को बताया गोबर गणेश

लालू यादव के नक्शे कदम पर ही उनके बड़े बेटे तेज प्रतापयादव भी चलने लगे हैं। तेजप्रताप भी किसी के बारे में तत्काल उटपटांग शब्द का प्रयोग कर देते है। नीति आयोग की रिपोर्ट आने के बाद तेजप्रताप यादव ने शनिवार को बिहार सरकार पर हमला बोला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गोबर गणेश कह दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘पिछले 16 सालों में एक ही क्लास में बार-बार फेल होते रहते हो, फिर भी अपने आप को तो तोप बताते रहते हो। गोबर गणेश कहीं का।’ जदयू ने पलटवार करते हुए कहा है कि लालू परिवार से भाषाई कुसंस्कृति की ही उम्मीद है। इससे पहले लालू प्रसाद ने उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को भकचोंहर कहा था।

सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव ने नीतीश पर साधा निशाना।

सोशल मीडिया पर तेजप्रताप यादव ने नीतीश पर साधा निशाना।

तेज प्रताप पर जदयू का हमला
यह पहली बार नहीं है, जब तेज प्रताप यादव की जुबान से इस तरह की बात निकली हो। इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े नेताओं के बारे में अलग-अलग शब्दों का प्रयोग कर चुके है। इस बार नीतीश कुमार को उन्होंने गोबर गणेश कहा है। इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव का पूरा परिवार का भाषाई कुसंस्कृति और कुसंस्कार साफ दिख रहा है। जो चरवाहा विद्यालय का राजनीतिक उत्पाद हो, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। सजायाफ्ता पिता के पुत्र और 420 धारा आरोपी के भाई से यही उम्मीद थी। नीति आयोग के मानक और दायरे को कभी इन्होंने पढ़ा भी नहीं होगा।

भाजपा ने भी साधा निशाना
JDU के साथ-साथ BJP ने भी तेज प्रताप यादव पर निशाना साधा है। BJP के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल कहते हैं कि तेज प्रताप यादव अगर उच्च शिक्षा लेते तो इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करते। उनके माता-पिता ने उन्हें भकचोंहर बना दिया है।

तेज प्रताप यादव को बिहार के विकास को आंख खोलकर देखना चाहिए। बंद आंख से कुछ नहीं दिखता है। तेज प्रताप यादव को 2005 के पहले का बिहार और 2005 के बाद के बिहार से तुलना करना चाहिए। फिर भी उनको कुछ समझ में नहीं आता है तो भाजपा के पास आएं, उन्हें समझा दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.