BIHARBreaking NewsSTATE

मानव श्रृंखला में बिहार ने रचा इतिहास, 5 करोड़ से अधिक लोग हुए शामिल, देखें तस्वीरें…

बिहारवासियों ने रविवार को जल-जीवन-हरियाली अभियान समेत अन्य सामाजिक मुद्दों पर मानव श्रृंखला बनाकर एक नया इतिहास रचा।यह तीसरा वर्ष है जब बिहार में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया।पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार ने अपना ही रि’कॉर्ड तो’ड़ा।

पांच करोड़ से अधिक लोगों ने मानव श्रृंखला में भाग लिया।पूरे बिहार में उत्सवी माहौल रहा। दस बजे से ही लोग कतार में लगने के लिए घरों से निकलने लगे।मानव शृंखला 11.30 बजे से बननी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर इसका शुभारंभ किया।मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मानव शृंखला में पांच करोड़,16 लाख, 71 हजार 389 लोग भाग लिये। यह शृंखला 18,034 किलोमीटर लंबी बनी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.