लालू यादव दिल्ली के रवना हो गए. दिल्ली जाते वक्त पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट ने नीतीश सरकार के विकास की पोल खोल दी है. रिपोर्ट को देखकर चुल्लू भर पानी में नीतीश कुमार को डूब मरना चाहिए. बिहार में संघी सरकार चल रही है. विकास का ढींढोरा पीटा जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है.
बांका उप कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई के विशेष कोर्ट में पेशी होने लालू यादव बिहार आए थे. पेशी के बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में 6 टन का वजनी लालटेन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 1977 में खरीदी गयी गाड़ी को भी चलाकर टेस्ट किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लालू यादव ने पार्टी नेताओं में लंबी लड़ाई के लिए जोश भरने का काम किया



बुधवार को राजद के प्रदेश कार्यालय में लालू यादव ने 6 टन की लालटेन का अनावरण किया और फिर अपने पुराने अंदाज में विरोधियों पर हमला करते हुये कार्यकर्ताओं में जोश भरा. उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी से समझौता नहीं किया. मैंने हमेशा गरीबों को उठाने का काम किया है. पहले गरीबों को खाट पर बैठने नहीं दिया जाता था, बस के सीट से उठा दिया जाता था. मैंने इसके लिए आवाज उठाई. लालू ने कहा कि लालटेन हम लोगों के लिए हेरिटेज है. लालटेन के चिन्ह को हम लोग ज्वलित करेंगे. लालू ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी को यही सुझाव देना चाहते है कि आप एक होकर चुनाव में जो गड़बड़ी किया गया है, उसको सामने लाइये.





Leave a Reply