जिले में काफी संख्या में लाेगाें के पास 7 प्रकार में एक भी पहचान पत्र नहीं है। ऐसे में वे काेराेना टीका से वंचित हाे रहे थे। लेकिन, अब काेई आइडी प्रूफ नहीं हाेने पर भी काेराेना टीका लगाया जाएगा। इसे लेकर जारी गाइडलाइन में स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि यदि किसी के पास काेई आइडी प्रूफ नहीं है, ताे वे पहचान पत्र वाले दूसरे व्यक्ति काे गवाह बना कर कोरोना टीका ले सकते हैं।
डीआईओ डॉ. एके पांडे ने कहा कि प्रखंड व शहरी क्षेत्र में एक दर्जन तक लाेगाें के बंच में किसी एक व्यक्ति का आइडी प्रूफ लगा सबका टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के हर केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को कहा गया है कि बिना आईडी वाले व्यक्ति टीका लगवाने आते हैं ताे उन्हें वापस न भेजें। उनका नाम-पता लेकर रखें और घर पर जाकर उनके परिवार के सभी सदस्यों को टीका दें।







Leave a Reply