मुजफ्फरपुर के बोचहां से विधायक मुसाफिर पासवान (58) की इलाज के दौरान बुधवार देर रात दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बी’मार चल रहे थे। विधायक की मौ’त की पुष्टि उनकी पार्टी VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने की है। साथ ही उनकी मौ’त को बिहार के लिए बड़ी क्षति बताया है।
सहनी ने मौत की जानकारी देते हुए कहा, ‘बोचहां विधानसभा से VIP के विधायक मुसाफिर पासवान अब हमारे बीच नहीं रहे। मुसाफिर जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था, हम सभी ने उन्हें बचाने का हर सम्भव प्रयास किया। मुसाफिर के नि’धन की खबर अत्यंत दुः’खद है। उनका निधन पूरे बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।’ उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है।



मुकेश सहनी ने विधायक की मौत की जानकारी देते दी।

सितंबर में उड़ी थी मौ’त की अफवाह
बता दें, इससे पहले पासवान की मौत की खबर 20 सितंबर को उड़ी थी। अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन इस बार मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया पर मौत की पुष्टि की है। सितंबर में अफवाह के बाद खंडन किया गया था।




Leave a Reply