गायघाट में मतदान केन्द्रों के अंदर आपस में उलझे दो पंसस प्रत्याशी, गांव की सरकार चुनने को दिखा खूब उत्साह
Repoted by Deepak
गायघाट में आठवें चरण में पंचायत चुनाव का मतदान हुआ। पिछले एक-दो महीने से चल रही मतदाताओं को रिझाने की प्रत्याशियों की जद्दोजहद अब खत्म हो गई। गायघाट के 419 उम्मीदवारों की किस्मत अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद हो गई है। गांव की सरकार चुनने के लिए गायघाट की विभिन्न पंचायतों के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान करने सुबह से ही पहुंचने लगे।

इधर शिवदाहा के मतदान केन्द्र सं 257 पर मतदान करने को लेकर दो प्रत्याशी आपस में हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा था। अधिकतर लोग दो दो मतदान करते दिखे।

वहीं थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल अन्य पुलिस के द्वारा मामले को शांत कराया गया है। गड़बड़ी करने पर कारवाई होंगी। ।।।।।






Leave a Reply