सीतामढ़ी में BJP युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता के नवीन कुशवाहा के घर ड’कैती के दो दिन बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस वारदात के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे है। लोगों का कहना है कि जिले में पिछले 3 महीनों में 14 घरों से करीब 80 लाख की ड’कैती हुई है। रात्रि गश्ती तेज करने की बजाए पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।
घटना के बाद राजद के पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा की सुशासन की सरकार नही ये कुशासन की सरकार है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अप’राधिक घ’टनाएं काफी बढ़ गई है। खासकर सीतामढ़ी में इन दिनों अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गई है। हत्या, लूट, चोरी और डकैती जैसे घटनाओं से जिले के लोग काफी सहमे हुए है। सीतामढ़ी पुलिस अपनी नाकामी को छुपाने के लिए खानापूर्ति कर रही है।


राजद के पूर्व विधायक ने कहा की पहले नेपाल से सटे क्षेत्रों में लूट और डकैती की घटना होती थी लेकिन आजकल जिला मुख्यालय से सटे इलाकों में भी काफी संख्या में हथियार लेकर घटना को अंजाम दे रहे है। कई ऐसी घटनाएं है जिसमें पुलिस कंप्लेन लिखने के बाद भी कोई सुराग नहीं निकाल पा रही है।
घटना के बाद से परिवार के लोग है दहशत में
डकैती की घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना हैं कि घटना के दौरान पुलिस में कंप्लेन नहीं करने के लिए अपराधियों द्वारा जान मारने की धमकी दी थी। बावजूद पुलिस के द्वारा कोई सुरक्षा भी नहीं दिया गया है। मंगलवार को SP द्वारा दो चौकीदारों को सुरक्षा के लिए भेजा गया था लेकिन वो भी घर से कब निकल गए, पता नहीं। डर से जीना दुश्वार हो गया।

विवार की रात हुई थी लूट की घटना
बता दें कि रविवार की रात्रि करीब 2 बजे हथियार लैंस 6 बदमाशों ने डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बछारपुर गांव में 8 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने 6 लाख, 40 हजार नगद की जेवरात समेत 8 लाख के समान लूट कर ले गए थे। लेकिन मामले में पुलिस न तो घटना में शामिल अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर पाई और न समान को बरामद किया है।
तीन महीनों में 14 घर से 80 लाख की लूट

15 सितंबर सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक व्यवसाय के घर डकैतों ने दिनदहाड़े नगदी और जेवरात समेत दस लाख की लूट लिए थे। 18 सितंबर को बेला थाना क्षेत्र के नरेगा और शिवनगर गांव में हथियारबंद डकैतों ने 2 किसानों के घर से करीब 5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। 30 सितंबर को बेला थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में मवेशी व्यापारी के घर पर धावा बोल 4.30 लाख की संपत्ति लूटी थी। 10 अक्टूबर को बेला थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में एक होम्योपैथ के डॉक्टर के घर धावा बोलकर डकैतों ने 17 लाख ऊपर लूटी थी। इसके अलावा 4 नवंबर को भिट्ठा ओपी क्षेत्र के हनुमाननगर से पैक्स अध्यक्ष समेत पांच घरों में डाका डालकर डकैतों ने 40 लाख की संपत्ति लूटी थी। और दहशत फैलाने के लिए डकैतों ने दो बमों का विस्फोट भी किया था। इसके अलावा हाल में डुमरा थाना क्षेत्र के बछारपुरपुर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने भाजयुमो नेता के घर धावा बोलकर आठ लाख की संपत्ति लूटी है।



Leave a Reply