BIHARBreaking NewsSTATE

21 दिन में कोरोना ने 2 की ले ली जान, 90 लोग सं’क्रमित, 39 केस एक्टिव; सावधान…टला नहीं है कोरोना का ख’तरा

नवंबर माह के 21 दिनों में कोरोना ने दो सं’क्रमित मौ’त के घाट उतार दिया है। 90 लोगों को संक्रमित कर वायरस ने बता दिया है कि वह म’रा नहीं है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि 21 दिनों में 90 संक्रमित हुए और 95 लोगों ने कोरोना को मात दिया है, इसके बाद भी बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 39 है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो 21 दिन में एक्टिव मरीजों में महज 7 की कमी आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में शादी विवाह के साथ बाजार में जो लापरवाही दिख रही है वह कोरोना का बड़ा कारण बन सकती है।

बिहार में मरा नहीं कोरोना वायरस

31 अक्टूबर तक बिहार में कुल 726098 लोग संक्रमित हुए। कुल संक्रमण का आंकड़ा 21 नवंबर तक बढ़कर 726188 हो गया। यानी कुल 90 लोग वायरस की चपेट में आए हैं। वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 31 अक्टूबर को 716390 रहा जो 21 नवंबर को बढ़कर 716485 हो गया। यानी 21 दिनों में 95 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दिया है। लेकिन चौंकाने वाला आंकड़ा यह है कि 31 अक्टूबर को राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 46 थी जो 21 नवंबर को 39 तक ही पहुंच पाई। यानी 21 दिन में संक्रमित मरीजों से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ने के बाद भी एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी की रफ्तार कम देखी गई है।

मौ’त के आंकड़ों से डर’ना जरूरी

कोरोना से मौत का आंकड़ाें से भी डरना जरूरी है। 21 दिनों में 2 लोगों की मौत का आंकड़ा कम नहीं है। वर्ष 2020 में नवंबर माह में एक भी मौत रिकॉर्ड में नहीं आई थी, लेकिन 2021 में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण इस समय 2020 की तरह ही कमजोर हुआ है, लेकिन यह उन लोगों के लिए कमजोर नहीं है जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी है। पटना AIIMS के कोरोना के नोडल डॉक्टर संजीव का कहना है कि वायरस कमजोर है, लेकिन जिन्हें गंभीर बीमारी है, उनके लिए कमजोर नहीं है। मौत ऐसे लोगों की हो रही है जो गंभीर बीमारी के साथ कोरोना संक्रमित हो जा रहे हैं और शरीर वायरस से लड़ने की क्षमता नहीं बना पा रही है।

ऐसी लापरवाही से आएगी कोरोना की तीसरी लहर

बिहार में शादी विवाह का सीजन है और इसमें हर स्तर से लापरवाही की जा रही है। सरकार की गाइडलाइन का भी पालन नहीं हो रहा है। नियम तोड़कर बारात निकल रही है और बारात में मानक का एकदम ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाजार में भी जमकर लापरवाही की जा रही है। सरकार का आदेश है कि बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए लेकिन पटना के खेतान मार्केट और बाकरगंज से लेकर कोई भी इलाका सेफ नहीं है। बिना मास्क के ही दुकानों पर भीड़ लग रही है।

दोनों डोज से ही सुरक्षा, फिर भी लापरवाही

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही सुरक्षा है लेकिन इसमें भी लापरवाही की जा रही है। पहला डोज लेने के बाद लोग दूसरे के लिए प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसके लिए भी सरकार को सख्ती दिखानी पड़ रही है। सोमवार को सुबह 8 बजे तक कुल 772 लोगों को टीका लग चुका है। अब तक बिहार में वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या 7,51,82,485 है जिसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 5,25,21,086 है जबकि 2,26,61,399 लोगों ने ही दूसरा डोज लिया है। बात राजधानी पटना की करें तो जिले में सोमवार की सुबह 8 बजे तक 22 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। अब तक कुल 60,94,739 लोगों ने टीकाकरण कराया है इसमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 34,80,212 है और अब तक 26,14,527 लोगों ने ही दूसरी डोज ली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.