ARRAHBIHARBreaking NewsCRIMESTATE

ARRAH: युवती की बे’रहमी से गो’ली मा’रकर ह’त्या, प्रेमी का पंखे से लटका श’व ब’रामद…

भोजपुर में एक युवती की गो’ली मा’र ह’त्या कर दी गयी है। उसे गर्दन में गो’ली मा’री गयी है। उसका श’व शनिवार की सुबह तीयर थाना क्षेत्र के योगीबीर गांव के खलिहान में पुआल के टाल के बीच मिला। श’व अर्धन’ग्न हा’लत में मिला। इससे दु’ष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है। श’व के पास से युवती के कपड़े व चप्पल ब’रामद की गयी है। पि’स्टल का एक खो’खा भी मिला है। युवती की ह’त्या के बाद उसके कथित प्रेमी का भी अपने घर में ही पंखे से श’व ल’टका मिला है। वह तीयर थाना क्षेत्र के ही कमरियांव गांव का रहने वाला मुकेश कुमार है। वह बीएससी का छात्र बताया जा रहा है। उसके पिता रि’टायर फौजी हैं। घ’टना के बाद से उनका ला’इसेंसी पि’स्टल भी गायब है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल ज”ब्त कर लिया है।

वहीं मृ”त युवती बगल के एक गांव की रहने वाली है। वह इंटर की छात्रा बतायी जा रही है। दोनों के गांव और घट’नास्थल अगल-बगल हैं। हालांकि ह’त्या व प्रेमी की मौ’त का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रेमी ने खुदकु’शी की है या फिर उसकी भी ह’त्या की गयी है, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी व दोनों शवों को पोस्टमा’र्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस की ओर से दु’ष्कर्म की पुष्टि नहीं की गयी है। एसपी सुशील कुमार व एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन भी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। वहीं एफएसएल जांच के लिए दोनों के कपड़े और घट’नास्थल से मिले अन्य सभी सामानों को एकत्रित किया गया है। इधर, पहले युवती की ह’त्या व फिर एक छात्र की भी मौ’त हो जाने से पूरे इ’लाके में स’नसनी म’ची रही।

एसपी बोले-क्लू मिला, जल्द होगा खु’लासा

घ’टनास्थल का जायजा लेने के बाद एसपी सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों के संदिग्ध बयान से माम’ला संदेहास्पद लग रहा है। पूरे मा’मले की त’फ्तीश की जा रही है। इस मा’मले में काफी क्लू मिले हैं। जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा। घट’नास्थल से पि’स्टल का एक खो’खा मिला है। वहीं मृ’त युवक के घर का पि’स्टल गायब है। इस आधार पर जांच की जा रही है। युवक का मोबाइल मिल गया है। उसकी जां’च की जा रही है। इससे काफी क्लू मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.