BIHARBreaking NewsPATNASTATE

PATNA: राजधानी में 708 KM और प्रमंडल में 2750 KM लंबी बनेगी मानव श्रृंखला, देखें…

बिहार आज फिर इतिहास रचने जा रहा है. आज बिहार में विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण होना है. मानव श्रृंखला को लेकर गांधी मैदान में डेढ़ किलोमीटर में फैले आठ एकड़ में बिहार का नक्शा बना दिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य वीआइपी मंच के पास नक्शा की लाइन में खड़े होंगे. उनके आसपास बिहार सरकार के वरीय अधिकारी भी रहेंगे. 11:30बजे मानव श्रृंखला बन जायेगी और 12 बजे संपन्न हो जायेगी.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कारकेड गांधी मैदान के गेट नंबर 10 से अंदर प्रवेश करेंगे. उस गेट से मंच तक आने के रास्ते में जल-जीवन-हरियाली से जुड़े बैनर व बोर्ड और बच्चों के सामाजिक मुद्दों को लेकर बनायी गयी पेंटिंग लगायी गयी है. इसके साथ ही गेट से लेकर मंच तक लाल रंग का कारपेट बिछाया गया है.

उक्त गेट से मानव शृंखला की एक शाखा भी निकलेगी. मंच पर बने जल-जीवन-हरियाली के बोर्ड में बेंगलुरु से मंगवाये गये है. 70 हजार गुलाब के फूल लगाये गये हैं. गांधी मैदान में जमीन पर जल-जीवन-हरियाली का 3डी लोगों रखा गया है.पटना जिले में 708 किमी और पटना प्रमंडल में 2750 किमी लंबी श्रृंखला बनेगी. पटना जिले का मेन रूट राजेंद्र पुल से कोइलवर पुल, बिहटा तक कुल 167 किमी है. जबकि, सब रूट 256 किमी व अन्य रूट 285 किलोमीटर है. गांधी मैदान के अंदर से मानव शृंखला की चार शाखाएं निकलेगी. फ्रेजर रोड, डाकबंगला, बेली रोड, सगुना मोड़, दानापुर छावनी, आरा गोलंबर, मनेर, बिहटा होते हुए भोजपुर जिले की सीमा तक जायेगी. दूसरी श्रृंखला सगुना मोड़ से शिवाला होते हुए बिहटा तक जायेगी.

गेट नंबर सात से अशोक राजपथ दीदारगंज, फतुहा, खुशरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, पंडारक, मोकामा होते हुए राजेंद्र पुल होते हुए आगे बढ़ जायेगी. एक श्रृंखला बख्तियारपुर से हरनौत होते हुए नालंदा की ओर जायेगी.बता दें कि गेट नंबर पांच से मानव श्रृंखला मैनपुरा दीघा रोड होते हुए आरा गोलंबर दानापुर कैंट से होते हुए बिहटा से कोईलवर तक जायेगी. जबकि, एक शृंखला जयप्रकाश सेतु से होते हुए छपरा की ओर चली जायेगी. वही, गेट संख्या दस से एक्जीबिशन रोड फ्लाइ ओवर से कंकड़बाग, पुराना बाइपास होते हुए जीरो माईल व वहां से महात्मा गांधी सेतु पीपा पुल (वैशाली जिला की सीमा) तक और पटना-गया रोड में संपतचक होते हुए जहानाबाद जिले की सीमा में मिल जायेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.