सीतामढ़ी जिले के मिसाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहसौल चौक के समीप एक मिठाई दुकान में गोली चलाने के बाद पूर्व थाना प्रभारी और एक प्रत्यक्षदर्शी टेलर मास्टर पर गोली चलाई गई थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कांड में शामिल अपराधियों को पुलिस पहचान कर चुकी है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा है। यहां तक कि पुलिस ने मीडिया को भी देने से इंकार किया है।
पुलिस ने कहा की अगर सीसीटीवी फुटेज लीक किया गया अपराधी गिरफ्त से बाहर हो जायेगा। अपराधियों को पकड़ने में मुश्किल होगी। इसको लेकर पुलिस ने नहीं उनके पहचान को प्रदर्शित किया और ना ही सीसीटीवी फुटेज को दिया है। उक्त मामले में डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने बताया की अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गई है। कांड में शामिल अपराधी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

दरअसल, बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने पंचायत चुनाव के लिए मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए शहर के बीचों बीच घनी आबादी वालें चौक पर गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है। अपराधी के मनोबल इतने बढ़ गए है की कही भी बड़ी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है।
बता दें कि जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया इसके 100 मीटर की पूरब थाना है और 50 मीटर पश्चिम मेहसौल चौक का ट्रैफिक टावर है। जहां रात्रि 10 बजे के बाद भी सुरक्षा बल तैनात रहते है। इतना ही नहीं उसके बाद 50 से 100 मीटर की दूरी पर सुरक्षा बल तैनात रहते है। बावजूद इन सभी के नाक के नीचे से घटना को अंजाम देकर फरार भी हो गए।

कृष्णा स्वीट्स नामक दुकान पर गोली चलाने के बाद अपराधियों ने मुसाफिर खाना गली से भागते हुए मेहसौल ओपी के पूर्व प्रभारी मोसिर अली पर भी कथित तौर पर गोली चलाई। एक अन्य प्रत्शक्षदर्शी टेलर मास्टर मो कैश को भी निशाना बनाकर गोली दागी। हालांकि, गोलियां किच कर गई जिससे वे लोग बाल-बाल बच गए। लोगों का कहना है कि दोनों ने शायद बदमाशों को देख लिया था या पकड़ने की कोशिश की। वहीं, पुलिस भी दरोगा पर गोली चलने की बात को लेकर भी असमंजस में है।



Leave a Reply