Breaking News

मुजफ्फरपुर : ट्रक में बने तहखाना से 10 लाख की श’राब जब्त, अंतरराज्जीय गिरोह का कैरियर गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर में लगातार बॉर्डर पार कर श’राब की खेप के आने का सिलसिला जारी है। ता’बड़तोड़ का’र्रवाई के बावजूद भी ये सिलसिला नहीं थम रहा है। इसी कड़ी में सकरा थाना की पुलिस में चन्दनपट्टी से एक ट्रक पर लोड विदेशी शराब की खेप को जब्त किया। ट्रक पर सीमेंट लोड था। इसके अंदर केबिन के तरफ से एक तहखाना बना हुआ है। इसमें शराब की पेटियों को छुपकर रखा गया था।

इसे पुलिस ने जब्त करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर मोहम्मद नूर अंसारी को गिरफ्तार किया। साथ ही ट्रक और शराब को जब्त कर थाना पर लाया गया। आरोपी धनबाद का रहने वाला है और वह ट्रक चलाने को आड़ में शराब की खेप पहुंचाने का धंधा भी करता है।

थानेदार सरोज कुमार ने बताया कि जब्त शराब 75 कार्टन है। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए आंकी गयी है। गिरफ्तार धंधेबाज़ के पास से एक मोबाइल भी मिला है। इसमें कुछ संदिग्ध नम्बर भी पाएं गए हैं। इसका सत्यापन किया जा रहा है। शराब की खेप मंगवाने वाले जिले के ही धंधेबाज़ हैं। उन सभी की पहचान कर FIR दर्ज करने की कवायद की जा रही है।

पश्चिम बंगाल से लाया था खेप

कैरियर ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर चला था। जिसे सकरा इलाके में सप्लाई करना था। यहां पर धंधेबाज़ के आने का इंतज़ार कर रहा था। तभी पुलिस ने धावा बोल दिया और वह पकड़ा गया। उसने कहा कि वह धंधेबाजों के नाम नहीं जानता है। उनलोगों को वह सर जी कहकर बुलाता था।

20 हज़ार रुपये में तय हुआ था सौदा

पश्चिम बंगाल के माफिया ने उससे 20 हज़ार रुपये में ये सौदा तय किया था। 10 हज़ार रुपए एडवांस भी दिए थे। शेष रुपए काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी। पहले भी वह कई बार इसी तरह से शराब की खेप लेकर आया था। मुजफ्फरपुर के अलावा मोतिहारी और वैशाली में शराब की खेप सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.