BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

मानव श्रृंखला के पहले सीतामढ़ी DM ने हाथ में मेहंदी रचाकर लोगों को दिया संदेश, देखें तस्वीरें…

बिहार में 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है. हर जिले का अपना रूट प्लान तैयार हो चुका है. मानव श्रृंखला के पहले सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने एक अनोखे तरीके से लोगों को सन्देश दिया. डीएम अभिलाषा ने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर लोगों को मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील भी की है.इस बाबत सीतामढ़ी डीएम ने बताया कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए कई तरह के प्रोग्राम कराए जा रहे हैं. साइकिल रैलियां निकाली जा रही है, बाइक रैली निकाली जा रही है. घर-घर जाकर लोगों को मानव श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए अपील पत्र डीएम खुद सौंप रही है.

इसी कड़ी में आज डीएम ने अपने हाथों में जल जीवन हरियाली का संदेश की मेहंदी रचाई और डुमरा स्थित हवाई अड्डा मैदान में लोगों को संबोधित किया.डीएम ने बताया कि मानव श्रृंखला के दिन साइकिल मार्च का आयोजन किया गया है. इसके अलावा बाइक रैली भी निकाली जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि डीएम खुद घर- घर जाकर लोगों से मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए अपील कर रही हैं.बता दें कि 19 जनवरी को दहेज उन्मूलन, बाल विवाह, नशा मुक्ति और जन जीवन हरियाली जैसे कई मुद्दों पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया है. इस ख़ास मौके पर डीएम के साथ अन्य महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. महिलाओं ने डीएम के हाथों पर जल- जीवन- हरियाली लिखकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.