वैशाली के हाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गया। नगर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट समेत अन्य गंडक घाट पर साफ सफाई,बेरिकेटिंग और घाटों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर जारी है।
कोनहारा घाट समेत अन्य घाटों पर लाखों श्रद्धालु लगाते है आस्था की डुबकियां
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा गंडक घाट समेत विभिन्न गंडक घाटों पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़ और लगाते है आस्था की डुबकी। पवित्र गंगा स्नान के बाद आसपास के मठ मंदिरों में पूजा अर्चना करते है। स्थानीय दुकानदार दीनानाथ के मुताबिक गंडक नदी का जलस्तर में कमी आने के बाद अब पूर्व से की गई बेरिकेटिंग, वॉच टॉवर, चेंजिंग रूम,सजावट वैसी ही है।कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के पूर्व थोड़ा और रख रखाव,स्नान के लिए झरना लगाया जाता है।

विभिन्न घाटों पर की जाएगी सजावट
गंडक नदी के कोनहारा घाट,पुरानी पूल घाट,कोनहारा घाट,कदम घाट,क्लब घाट,बालदास घाट,न्यू गंडक पूल घाट,कौशल्या घाट समेत विभिन्न घाटों की साफ सफाई,भव्य सजावट की जाएगी।वही पुरानी गंडक पूल मुख्य मार्ग के सड़क किनारे साफ सफाई का कार्य किया जाएगा।

छठ महापर्व के मौके पर भी बना था वॉच टॉवर,चेंजिंग रूम
बीते दिनों नगर परिषद द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर कोनहारा घाट समेत विभिन्न घाटों को बेरिकेटिंग,मधुबनी पेंटिंग की सजावट की गई थी। अभी तक वही वॉच टॉवर, चेंजिंग रूम बना हुआ है केवल गंडक नदी की पानी घटने से बेरिकेटिंग को अब जहां ज्यादा डुबाऊ पानी गहरा है वहीं बेरिकेटिंग का कार्य हो रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर घाटों पर लाइटिंग से भव्य सजावट,रंगबिरंगी बैलून से सजावट की जाएगी।




Leave a Reply