Breaking NewsSTATE

श’राबबंदी पर नीतीश का बिना नाम लिए लालू का तंज, बोले- चेहरे को आईना दिखाओ तो दोष आईने को ही देते हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद मंगलवार को शराबबंदी पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। वहीं, इसे लेकर RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने CM नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा है कि चेहरे को आईना दिखाओ तो दोष आईने को ही देते हैं।

RJD की ओर से ट्वीट किया गया है कि वे सरकार चला रहे हैं शराबबंदी के नारों से… मदिरा की बदबू आती है सचिवालय की दीवारों से’। पार्टी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालय के पास कचरे में शराब की बोतल दिख रही है। लालू प्रसाद यादव ने इसी वीडियो को देखने के बाद ट्विटर पर चेहरे और आईने वाला बयान दिया है।

गांजे की बदबू आती है RJD को

RJD के ट्विटर हैंडल पर यह भी लिखा गया है कि सनद हो कि सचिवालय से लगभग ढाई किलोमीटर दूर एक आवास से तो गांजे की भी बदबू आती है। शराबबंदी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि फोकट का रिव्यू मीटिंग करते हैं नीतीश कुमार। बस पूछते हैं कि कौन कितना वसूली लाया.. कौन उगाही बढ़िया कर RCP टैक्स का खजाना बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.