BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : सौ मीटर फर्राटा दौड़ जीत कर अरवल की अन्वेषा बनी बिहार की तीव्रतम धाविका 

87 वें बिहार अथलेटिक मीट में रोहतास शीर्ष पर, मुजफ्फरपुर पटना जमुई में कड़ी टक्कर 

मुजफ्फरपुर । जिला अथलेटिक्स संघ की मेजबानी में एलएस कॉलेज मैदान में चल रहे 87 वें बिहार राज सीनियर व जूनियर अथलेटिक मीट के दूसरे दिन महिला वर्ग में अरवल की अन्वेषा ने सौ मीटर फर्राटा दौड़ जीत कर बिहार की तीव्रतम धाविका होने का गौरव हासिल किया है । उसने समस्तीपुर की मीरा कुमारी को पीछे छोड़ा। वही पुरुष वर्ग में मेजबान मुजफ्फरपुर की ओर से गोला प्रक्षेपण में उमंग कुमार ने पटना के सौरभ कुमार को पछाड़ कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दूसरे दिन के समापन पर अंक तालिका में रोहतास की टीम पहले स्थान पर है जबकि मेजबान मुजफ्फरपुर की टीम दूसरे स्थान पर है। जबकि पटना और जमुई टीम भी कड़ी टक्कर दे रही है। 

दूसरे दिन आयोजित स्पर्धाओं में आए परिणाम इस प्रकार हैं 

पुरुष वर्ग 

5000 मीटर दौड़ पृथ्वी कुमार, बांका स्वर्ण पदक 

श्याम कुमार मुजफ्फरपुर रजत, रघुवीर कुमार ,मुंगेर कांस्य 

ऊंची कूद रौशन कुमार रोहतास स्वर्ण , राजकुमार संतोषी बेगूसराय रजत ,राहुल कुमार गुप्ता पश्चिम चंपारण कांस्य 

शॉटपुट उमंग कुमार ,मुजफ्फरपुर स्वर्ण, सौरव कुमार पटना, रजत दिव्यांशु शेखर सारण कांस्य महिला वर्ग 

100 मीटर दौड़ अनवेषा कुमारी अरवल स्वर्ण, मीरा कुमारी ,समस्तीपुर रजत, काजल कुमारी रोहतास कांस्य

 400 मीटर दौड़ कुमारी सोनी वर्मा नवादा स्वर्ण, अनिता कुमारी, जहानाबाद ,रजत काजल कुमारी रोहतास कांस्य ।5000 मीटर दौड़ प्रतिमा कुमारी बक्सर सवर्ण ,नीतू कुमारी ,गोपालगंज रजत, पूजा पटेल जहानाबाद कांस्य शॉट पुट अन्नू पटना स्वर्ण ,अंशु कुमारी मुजफ्फरपुर , रजत, ममता कुमारी रोहतास कांस्य 

जैवलिन अंजनी कुमारी जमुई स्वर्ण। बालक अंडर 20 5000 मीटर दौड़ विकास राज रोहतास स्वर्ण ,टिंकू कुमार आर्यन, जमुई रजत ,अरुण कुमार बक्सर कांस्य 

ऊंची कूद मोहित कुमार सिंह जमुई स्वर्ण ,अवनीश कुमार सिंह औरंगाबाद, रजत असद खान एवं योगेंद्र कुमार पांडे संयुक्त कांस्य। त्रिपाद कूद मोहित कुमार सिंह  जमुई स्वर्ण, महेंद्र कुमार पटेल, जहानाबाद रजत, अभिमन्यु कुमार सिवाना, कांस्य  

शॉटपुट 

नितेश पांडे सारण स्वर्ण ,आशीष कुमार सिंह रोहतास ,रजत ,प्रिस कुमार सारण कांस्य ,बालिका अंडर 20 

4000 मीटर दौड़ में तलतजहां, मनीषा कुमारी एंव प्रीति कुमारी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल करने में सफलता हासिल की। इसके अलावा दिन में बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग में स्पर्धा आयोजित किया गया जहां पटना, जमुई, रोहतास और मुजफ्फरपुर के बीच कड़ी टक्कर देखी गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.