जहरीली शराब से लगातार हो रही मौत पर विपक्ष ने चारों तरफ से सरकार को घेरने शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों पप्पू यादव ने कहा था कि शराब माफियाओं को MP, MLA से लेकर सरकार तक का संरक्षण प्राप्त है तो चिराग पासवान ने भी CM पर ही आरोप लगाया। शनिवार को RJD की जांच तीन ने सरैया और कांटी प्रखंड में जहरीली शराब से मौत मामले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्हें हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।
मीडिया से बातचीत करने के दौरान शनिवार को भाई वीरेंद्र ने सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि शराब धंधेबाजों के साथ CM नीतीश कुमार बैठकर फोटो खिंचवाते हैं। उनसे क्या अपेक्षा कर सकते हैं। शराबबंदी पूरी तरह से विफल है। इसमें कोई एक जाति के लोग नहीं मर रहे हैं। हर जाति के लोग काल के गाल में समा रहे हैं। इसकी जिम्मेवार सरकार है।

नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं। तीसरे नम्बर की पार्टी होने के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। RJD ने चार जांच कमेटी बनाई है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग टीम पीड़ित परिवार से मिल रही है। मुजफ्फरपुर उनके जिम्मे है। यहां जो स्थिति है बेहद खराब है। राजद अब इसके खिलाफ आंदोलन करेगा।

हमलोग जागरूकता फैला रहे हैं
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता जहां जा रहे हैं, शराब के खिकाफ जागरूकता फैला रहे हैं। हमारी पार्टी सरकार में रहती तो ऐसा होने ही नहीं देना। हमलोग भी शराबबन्दी के पूरी तरस खिलाफ में हैं। लेकिन, ऐसे शराबबन्दी नहीं। जिसमे आसानी से होम डिलीवरी मिल रही हो। ये सरकार निक्कमी सरकार है। इससे कोई अपेक्षा नहीं कर सकते हैं।

समीक्षा नहीं आंखों में धूल झोंकना है
शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ आंखों में धूल झोंकने वाली बात है। हर दिन हत्या, लूट और बलात्कार हो रही है। क्या समीक्षा करेंगे। हर दिन तो समीक्षा ही करते हैं। इसका परिणाम तो आजतक देखने को नहीं मिला है। इस बार देखिये क्या नया करते हैं।



Leave a Reply