BIHARBreaking NewsCRIMEPATNASTATE

PATNA: केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को PU के सामने दिखाए काले झंडे..

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) के सामने गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का वि’रोध करते हुए कुछ छात्रों ने काले झंडे दिखाए। उनकी गाड़ी की तरफ काली स्याही भी फें’की।एनएसयूआई, छात्र जाप, आइसा, सीवाईएसएस, एसएफआई से जुड़े पीयू छात्रों ने सीएए और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के वि’रोध में ना’रेबाजी भी की। केंद्रीय मंत्री पीयू के पोपुलेशन रिसर्च सेंटर की राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने जा रहे थे।

गुरुवार शाम करीब पौने छह बजे रमना रोड से निकलकर वे पीयू परिसर में जा रहे थे। तभी रमना रोड मोड़ के पास कई छात्र संगठनों से जुड़े का’र्यकर्ता उनकी गाड़ी के सामने आ गए। वे हाथों में काले झंडे लिए हुए थे। कुछ छात्रों ने झंडे और काली स्याही उनकी गाड़ी के ऊपर भी फें’के। उन्हें एस्कॉर्ट कर रही पुलिस टीम आगे-आगे थी। छात्रों के घे’राव का अंदाज किसी को नहीं था। बाद में पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा। हालांकि, पीरबहोर थानाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में देर रात तक कोई एफआईआर द’र्ज नहीं हुई है। काला झंडा दिखाने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.