BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में श’राब का जखीरा ब’रामद, 932 लीटर दारू के साथ बीयर भी पकड़ाया

एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार शराब बंदी को लेकर सख्त हैं तो दूसरी तरफ लगातार तस्करी जारी है। गुरुवार को एक बार फिर शराब का जखीरा पकड़ा गया है। 

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग एवं एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने अररिया-फारबिसगंज एनएच 57 पर स्थित हड़ियाबाड़ा घलथर चौक के पास पिकअप वाहन से 932 लीटर विदेशी श’राब व बीयर बरामद की है। पिकअप वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक मो आफताब आलम सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव का रहने वाला है। 

जब्त शराब पश्चिम बंगाल के दालकोला से सीतामढ़ी ले जाया जा रहा था। उत्पाद विभाग की टीम को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग व एएलटीएफ की टीम हड़िया टोल प्लाज़ा के पास वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान बिहार नम्बर की पिकअप वहां से गुजर रही थी। रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इसके बाद टीम ने वाहन का पीछा कर घलथर चौक के पास रोका और वाहन की जांच की तो दर्जनों कार्टून में बंद 932 लीटर विदेशी शराब व बीयर को छिपा कर रखा गया था। 

इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजीत कुमार, मो सेराज अहमद, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, पवन पासवान, धर्मवीर कुमार सहित विभाग की टीम शामिल थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.