BIHARBreaking News

मुजफ्फरपुर : SP के घर छठ का उत्साह मा’तम में बदला, छठ मनाने कोटा से आया था घर, हाद’से में गई जान

नवादा के मिर्जापुर मुजफ्फरपुर के सिटी SP राजेश कुमार का नानी घर है। नानी के घर में ही रहकर SP राजेश कुमार ने पढ़ाई-लिखाई की है। SP के बेटे राजवीर शेखर की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही नानी घर के सभी परिवार पटना रवाना हो गए। राजवीर की दादी मालती देवी ने बताया कि वह काफी हंसता-खेलता लड़का था। पढ़ाई-लिखाई में उसका काफी मन लगाता था। कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था।

घटनास्थल पर पड़ी कार।

घटनास्थल पर पड़ी कार।

छठ पूजा को लेकर ही घर आया था। गुरुवार सुबह 8 बजे जानकारी मिली कि सड़क दुर्घटना में राजवीर की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुजफ्फरपुर के सिटी SP राजेश कुमार का राजवीर इकलौता बेटा है। उसकी भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घर का चिराग बुझ गया। राजवीर की दो बहनें थीं। एक बहन बड़ी है और एक बहन छोटी है।

वैशाली में सड़क हादसे में मौत हो गई

मुजफ्फरपुर सिटी SP राजेश कुमार के इकलौते बेटे राजवीर की वैशाली में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के दौलतपुर के पास की है। गुरुवार सुबह 3 बजे अपनी कार से पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था। सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में गड्‌ढे में कार अनियंत्रित हो कर टीले से टकरा गई। इसके बाद पास के गड्ढे में पलट गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गाड़ी में सवार एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.